स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी ने गौ हत्या बंद करने का कानून बनाने की सरकार से मांग की।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी ने गौ हत्या बंद करने का कानून बनाने की सरकार से मांग की।

दीपेंद्र सिंह (संपादक)

जगद्‌गुरु शंकराचार्य जी सोमवार को लखनऊ पहुंचे और गौ हत्या बंद करने के लिए सरकार को कानून बनाने की मांग रखी। यूपी में सबसे ज्यादा गौ मांस का निर्यात हो रहा है।  सरकार को हर हाल में गौ रक्षा का कानून बनाना होगा। मैंने रामलला के सामने भी यहीं संकल्प लिया है, कि जब तक कानून नहीं बन जाता, तब तक दर्शन नहीं करूंगा।

सनातन धर्म में गाय हमारी संस्कृति का हिस्सा है और भारतीय संस्कृति में गाय बहुत महत्वपूर्ण है। भारत के जो मूल निवासी हैं सनातनी हैं। सनातनी लोग अपने गुरु और बड़ों का सम्मान करते हैं। बच्चों से प्यार करते हैं, घर में बनी पहली रोटी गाय को दी जाती है। यही भारतीय संस्कृति की खूबी है। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पूरे देश की यात्रा करेंगे और हर प्रदेश में गो-ध्वज फहराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp