जिला जज ने दीपावली पर्व पर 31 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया।

जिला जज ने दीपावली पर्व पर 31 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया।

दीपेंद्र सिंह (संपादक)

जिला जज तरुण सक्सेना ने बताया है कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार भैया दूज के अवसर पर स्थानीय अवकाश 04 नवम्बर 2024 को घोषित किया गया था। अब इस न्यायपीठ के केंद्रीय बार एसोसिएशन और जिला बार एसोसिएशन के प्राप्त प्रस्ताव में अनुरोध किया गया है कि 04 नवम्बर 2024 (सोमवार) को भैया दूज के अवसर पर पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश के स्थान पर दीपावली के अवसर पर 31 अक्टूबर 2024 को स्थानीय अवकाश घोषित किया जाए।

जिसके मद्देनजर जिला जज द्वारा दीपावली के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश अब 31 अक्टूबर 2024 (गुरुवार) को घोषित किया गया है। भैया दूज के उपलक्ष्य में पूर्व में 04 नवम्बर 2024 (सोमवार) को घोषित स्थानीय अवकाश को रद्द किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस न्यायपीठ के सभी न्यायालय 04 नवम्बर 2024 को खुले रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp