भारत विकास परिषद का हुआ चुनाव, इन्हें मिली जिम्मेदारी

भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा की तरफ से रायबरेली के सिविल लाइंस रोड पर होटल सूर्या में होली मिलन पर कार्यक्रम कराया गया।

इस अवसर पर शाखा की नवीन जिला इकाई का पुनर्गठन भी हुआ। जिला इकाई के चुनाव को संपन्न करवाने के लिए लखीमपुर से पधारे भारत विकास परिषद के प्रदेश संगठन सचिव मानवेंद्र सिंह ने चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित करके की गई।

उसके बाद चुनाव का कार्यक्रम हुआ। चुनाव में जिला कोषाध्यक्ष के रूप में धर्मेंद्र, जिला सचिव अभिषेक तोमर के रूप में और जिला अध्यक्ष के रूप में अजय बाजपेई को चुना गया। वहीं महिला जिला अध्यक्ष के रूप में सरिता सिंह को एक बार फिर नियुक्त किया गया। इसके बाद महिला मोर्चा द्वारा होली पर एक गीत गाया गया। मंच का संचालन संगठन के उपाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में संगठन के अन्य सदस्य व पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp