जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्राम ऐमापुर में अपर जिलाधिकारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं |

जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्राम ऐमापुर में अपर जिलाधिकारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्राम ऐमापुर में अपर जिलाधिकारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

रायबरेली, 21 अगस्त 2026
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) सहदेव मिश्र द्वारा ग्राम ऐमापुर, मजरे ऐमापुर, परगना कुमरावां, तहसील महाराजगंज में पहुंचकर जलभराव एवं अन्य स्थानीय समस्याओं के संबंध में स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी द्वारा ग्रामवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा मौके की स्थिति का जायजा लिया गया। ग्रामीणों द्वारा जलभराव, पेयजल एवं अन्य समस्याओं से अवगत कराया गया। अपर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शासन एवं जिला प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ उनके साथ खड़ा है। जनहित से जुड़ी समस्याओं के निराकरण में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी।
अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मौके की निरंतर निगरानी रखी जाए। यदि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो तत्काल आवश्यक सहयोग एवं कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही ग्राम प्रधान एवं कोटेदार के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्य किया जाए, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने जल निकासी सहित अन्य समस्याओं के प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा।
ग्रामीणों ने प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुने जाने एवं समाधान का आश्वासन दिए जाने पर संतोष व्यक्त किया।
इस मौके पर जिला आपदा विशेषज्ञ अंकित पाण्डेय भी साथ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *