डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या से सरकार परेशान।

डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या से सरकार परेशान।

दीपेंद्र सिंह (संपादक)

लखनऊ में डेंगू का अटैक लगातार बढ़ रहा है। इस सीजन में अब तक कुल 600 से ज्यादा पॉजिटिव मामले रिपोर्ट हुए हैं। साथ ही डेंगू मरीजों में एडमिशन रेट में भी तेजी आई है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में शहर में 15 नए मरीज पाए गए।आलमबाग-अलीगंज में सबसे ज्यादा मरीज मिले। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में डेंगू के 26 मरीज भर्ती हैं। इनमें 6 बच्चे भी शामिल हैं। सिविल अस्पताल के CMS डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि डेंगू से संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा के साथ भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है।

CMO ने जारी किया हैं हेल्पलाइन नंबर CMO डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि कई इलाकों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। मौसमी बीमारियों से जुड़ी जानकारी और सहायता के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के कंट्रोल रूम नंबर पर संपर्क किया जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp