नवरात्रि के पहले दिन आज मां दुर्गा होंगी प्रसन्न धन-दौलत से भर देंगी घर का भंडार।

नवरात्रि के पहले दिन आज मां दुर्गा होंगी प्रसन्न धन-दौलत से भर देंगी घर का भंडार।

दीपेंद्र सिंह (संपादक)

नवरात्रि का इतंजार भक्तों को बड़ी बेसब्री के साथ रहता है। देवी मां के भक्त पूरे साल इंतजार करते हैं कि कब मां दुर्गा धरती पर पधारेंगी। मान्यता है कि शारदीय नवरात्रि के समय माता रानी पृथ्वी पर आती हैं और 9 दिनों तक यहीं रहती हैं। यही वजह है कि नवरात्रि के दिनों में देवी दुर्गा के लिए भव्य पंडाल सजाया जाता है। मंदिरों में भी खास पूजा-अर्चना की जाती है। इतना ही नहीं लोग अपने घरों में भी माता रानी के स्वागत के लिए कलश स्थापना करते हैं अखंड ज्योति जलाते हैं और 9 दिनों तक विधिपूर्वक देवी मां की पूजा करते है।

इस साल शारदीय नवरात्रि आज 3 अक्तूबर से शुरू हो गए हैं और 12 अक्तूबर को दुर्गा विसर्जन के साथ समाप्त होगा। शारदीय नवरात्रि के आखिरी दिन दुर्गा विसर्जन के साथ ही विजयादशमी यानी दशहरा भी मनाया जाता है। शारदीय नवरात्रि आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है। नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp