महराजगंज में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं समान वेतन की मांग 14 अक्टूबर को लखनऊ में प्रदर्शन की चेतावनी।

महराजगंज में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं समान वेतन की मांग 14 अक्टूबर को लखनऊ में प्रदर्शन की चेतावनी।

दीपेंद्र सिंह (संपादक)

रायबरेली के विकास भवन में आंगनबाड़ी अधिकार संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में दो दिवसीय महत्वपूर्ण धरने का आयोजन किया गया। इस धरने में जिले के सभी ब्लॉकों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

महराजगंज में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं समान वेतन मांग

 

धरने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के वेतन भर्ती प्रक्रिया और उनके अधिकारों से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बीना सिंह और संचालन जिला महामंत्री स्नेहलता सिंह द्वारा किया गया। कार्यकर्ताओं ने अन्य सरकारी कर्मचारियों के समान वेतनमान की मांग की और मांग पूरी न होने पर दी विशाल प्रदर्शन की चेतावनी

उनकी मांग है कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को ₹18,000 और सहायिकाओं को ₹9,000 प्रतिमाह का वेतन दिया जाए जो उनकी जिम्मेदारियों और कार्यों के अनुरूप हो। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 14 अक्टूबर को लखनऊ में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp