Raebareli (अभय सिंह)
रायबरेली ( raebareli ) नगर पालिका चुनाव में मतगणना के चौथे चरण में कांग्रेस प्रत्याशी शत्रोहन सोनकर 33372 वोट लेकर सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी शालिनी कनौजिया 19794 वोट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। समाजवादी पार्टी के पारसनाथ 8105 वोट लेकर तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।चौथे स्थान पर बसपा प्रत्याशी को 845 वोट मिले हैं। चौथे चरण में अभी तक 65754 वोटों की गिनती हो चुकी है। कांग्रेस प्रत्याशी 13578 वोटों से आगे चल रहे हैं।