रायबरेली ( raebareli ) में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में नहाने गये दो मासूम बच्चों की डूबकर मौत हो गई। दो मासूमों की मौत से इलाके में कोहराम मच गया है। मामला सलोन थाना इलाके के औटहिया गांव का है। यहां के रहने वाले संतराम का छह वर्षीय बेटा अपने मामा के घर आये प्रतापगढ़ निवासी छह वर्षीय नैतिक सरोज के साथ नहा रहा था। बारिश के चलते पानी से भरा गड्ढा ऊंचा नीचा होने के चलते बच्चों को अंदाज़ा नहीं मिला और वह गहरे पानी में जाकर डूब गए। काफी देर तक बच्चों को ढूंढा गया और पता न चलने पर गड्ढे में तलाश हुई तो दोनों के शव मरणासन्न स्थिति में बरामद हो गए। आशंकित परिजन सीएचसी लेकर गए जहां डाक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया।
Related Posts
ई पी एस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति ,रायबरेली की मासिक बैठक व आम सभा का सफल आयोजन सम्पन्न।
- admin
- September 15, 2024
- 0
ई पी एस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति ,रायबरेली की मासिक बैठक/आम सभा का सफल आयोजन सम्पन्न।
लम्पि स्किन बीमारी से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान शुरू।
- admin
- September 13, 2024
- 0
लम्पि स्किन बीमारी से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान शुरू।
जिलाधिकारी ने सेतु निगम के रोड ओवर ब्रिज कार्य का किया निरीक्षण
- admin
- September 13, 2024
- 0
जिलाधिकारी ने सेतु निगम के रोड ओवर ब्रिज कार्य का किया निरीक्षण