रायबरेली से होगा भाजपा का सांसद- वीरेंद्र तिवारी

रायबरेली से होगा भाजपा का सांसद- वीरेंद्र तिवारी

रायबरेली 28 मार्च 2024,
भारतीय जनता पार्टी से रायबरेली लोकसभा प्रभारी वीरेन्द्र तिवारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव का बिगुल फुंक चुका है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तन मन से जुट गए हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने 400 का पार का नारा दिया है और इस बार रायबरेली भी भारतीय जनता पार्टी के सांसद से सुशोभित होगा।
उन्होंने आज होली के पावन पर्व पर “मोदी का परिवार-बूथ पर होली मिलन” कार्यक्रम के दौरान बछरावाँ में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मंडल के सभी पदाधिकारी व बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं से मतदाताओं को रूबरू करायें तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभ पाये लाभार्थियों से भी लगातार संपर्क किया जाए।

रायबरेली से होगा भाजपा का सांसद- वीरेंद्र तिवारी
लोकसभा प्रभारी श्री तिवारी ने कहा कि रायबरेली का मतदाता इस बार मोदी और योगी जी की ओर देख रहा है और अबकी बार निश्चित तौर पर रायबरेली से भाजपा के प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत होगी। इस अवसर पर पार्टी के जिला महामंत्री मारुति मिश्रा, मंडल अध्यक्ष प्रवेश वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सागर, मण्डल महामंत्री मोoमुजीब अहमद,बूथ अध्यक्ष राजेश्वर चौधरी, शशांक चौधरी, प्रमोद साहू, बूथ नंo-73 के अध्यक्ष राकेश गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp