भाजपा विश्व की सबसे बड़ी सदस्य संख्या वाली पार्टी : वीरेंद्र कुमार तिवारी

भाजपा विश्व की सबसे बड़ी सदस्य संख्या वाली पार्टी : वीरेंद्र कुमार तिवारी

रायबरेली रिपोर्ट। (दीपेन्द्र सिंह)

रायबरेली 6 अप्रैल 2024
भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश हो गया है,उसी तरह भाजपा भी विश्व की सबसे बड़ी सदस्य संख्या वाली पार्टी बन गयी है,उक्त बातें आज रायबरेली-36 लोकसभा प्रभारी वीरेन्द्र कुमार तिवारी ने सरेनी विधान सभा क्षेत्र के लालगंज में धन्नीपुर शक्ति केन्द्र के बूथ नंo-254 प्राoविo मलपुरा अंतर्गत शांति उत्सव लान में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी,बूथ समिति के सदस्यों,पन्ना प्रमुखों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सशक्त नेतृत्व के बल पर सशक्त भाजपा बन गई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का कुशल नेतृत्व तथा कार्यकर्ताओं की मेहनत,प्रवास,अथक परिश्रम,मतदाताओं से संपर्क तथा उनसे मिले आशीर्वाद के बल आज भाजपा के पूरे देश में 18 करोड़ सदस्य बन गये हैं और इसके साथ ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी सदस्य संख्या वाली पार्टी हो गई हैं।यह हमारे लिए गर्व और गौरव का विषय है।

लोकसभा प्रभारी श्री तिवारी ने कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को माला और अंगवस्त्र से सम्मानित करके उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 6 अप्रैल 1980 में स्थापना के बाद वर्ष 1984 में हुए देश के आम चुनाव में मात्र 2 सांसद जीतने वाली भाजपा आज अपने स्थापना के 44वें वर्ष में विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 303 सांसदों वाली देश की सबसे बड़ी पार्टी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा स्थापना दिवस पर हम मिलकर 2024 के हो रहे लोकसभा के आम चुनाव में “फिर एक बार मोदी सरकार” और “अबकी बार 400 पार” के संकल्प को पूरा करने के लिए अबकी बार रायबरेली भी पार के लक्ष्य को प्राप्त करके यहाँ भी भाजपा का सांसद बनाना है।
आज भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोकसभा प्रभारी वीरेन्द्र कुमार तिवारी के अलावा लोकसभा के सह संयोजक विजय प्रताप सिंह “पप्पू लोहिया”,पूर्व मंत्री श्रद्धेय गिरीश नारायण पाण्डे,सरेनी विधानसभा संयोजक सुशील शुक्ला,लालगंज के मंडल अध्यक्ष मनोज अवस्थी,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता,यदुनंदन जी,सुरेन्द्र गुप्ता, बूथ नंo-254 के अध्यक्ष विपिन पाण्डे सहित
बूथ समिति के सदस्य तथा पन्ना प्रमुख मौजूद थे।

यह भी देखें और HM NEWS NOW  चैनल को सब्सक्राइब करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp