प्रोबेशन विभाग ने बालिकाओं को किया जागरूक

प्रोबेशन विभाग ने बालिकाओं को किया जागरूक

 

दीपेंद्र सिंह सम्पादक 

रायबरेली

भारत सरकार द्वारा संकल्प एचईडब्ल्यू के अंतर्गत 21 जून से 4 अक्टूबर 2024 तक 100 दिन का विशेष जागरूकता अभियान का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में 100 डेज कैम्पेन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की थीम पर जनपद स्तर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा के दिशा निर्देश में इंटर कॉलेज हरचंदपुर में बालिकाओं के हित में सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला जिसमें योजना की बढ़ाई गई

धनराशि एवं स्कॉलरशिप के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही वन स्टाफ केंद्र की कार्यप्रणाली एवं वहां प्राप्त होने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। 18 वर्ष से कम उम्र के बालक बालिकाओं के साथ हो रहे यौन हिंसा से बचने व उनकी शिकायत करने अपनी बात खुलकर रखने के बारे में भी जानकारी दी गई। सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 1098 181 1090 112 1930 108 102 की जानकारी भी प्रदान की गई। साथ ही बालिकाओं से सोशल मीडिया के द्वारा होने वाले अपराधों से कैसे बचा जाए के बारे में चर्चा की गई। सखी वन स्टाफ केंद्र की मैनेजर आस्था ज्योति केस वर्कर अर्चना सिंह कंप्यूटर ऑपरेटर सह क्लर्क साधना श्रीवास्तव द्वारा महिलाओं के साथ हो रहे घरेलू हिंसा के ऊपर खुलकर चर्चा की गई। महिलाओं को बताया गया कि अगर उनके साथ या आसपास में किसी महिला, बालिका के साथ किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा हो रही हो तो वह वन स्टाफ सेंटर से संपर्क कर सकती हैं या फिर टोल फ्री नंबर पर भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकती हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद कुमार आर्य, अध्यापिका डॉ सरला सिंह एवं संगीता भी उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp