धर्म परिवर्तन के मामले में छह लोगों पर मुकदमा

रायबरेली। ईसा मसीह की प्रार्थना सभा में धर्म परिवर्तन का बड़ा खेल चल रहा था। जिसकी सूचना जैसे ही भाजपा के मंडल अध्यक्ष को मिली उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मामला सही पाए जाने पर चार महिला समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की गई।


गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के कुर्मियामऊ निवासी रामनरेश के घर सैकड़ों की भीड़ देखे जाने पर स्थानीय मंडल अध्यक्ष शिवम मिश्रा ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो सौ से अधिक लोग ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा मे मौजूद थे। पुलिस ने मौके पर क्रॉस, ताबीज, स्टीकर सहित अन्य प्रचार प्रसार की सामग्रियां बरामद की। प्रार्थना सभा के आयोजक राम नरेश और चार महिलाओं समेत छह लोगो को हिरासत में लिया। मामले की जांच पड़ताल के बाद शिवम मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने चार महिला समेत छह लोगो पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की गयी।


महिपाल पाठक डीएसपी लालगंज ने बताया कि गुरुबख़्सगंज थाना क्षेत्र के कुर्मियामऊ से सूचना मिली कि वहां धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। तत्काल गुरुबख़्सगंज पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ लोगो को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp