भारतीय जनता पार्टी की गाँव-नगर चलो अभियान : रायबरेली भाजपा

ब्यूरो दीपेंद्र सिंह रायबरेली रिपोर्ट

रायबरेली 3 फरवरी 2024, भारतीय जनता पार्टी की गाँव-नगर चलो अभियान की मण्डल कार्यशाला के अंतिम दिन आज रायबरेली शहर के नगर पूर्वी मण्डल की कार्यशाला लोधवारी कोठी में भाजपा मण्डल अध्यक्ष अध्यक्ष श्री अभिषेक वर्मा जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

गांव-नगर चलो अभियान की मण्डल कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं लोकसभा प्रभारी श्री वीरेन्द्र तिवारी ने कहा कि भाजपा गांव चलो अभियान के माध्यम से कल 4 फरवरी से 11 फरवरी तक प्रत्येक गांव तथा नगर में बूथ तक पहुंचकर व्यापक जनसंवाद का अभियान चलाएगी।
इस अभियान में भाजपा के जनप्रतिनिधि,विधायक,पूर्व विधायक,जिला पंचायत अध्यक्ष,ब्लाक प्रमुख,नगर पंचायतों के अध्यक्ष,पंचायत एवं सहकारिता के प्रतिनिधि सहित पार्टी के सभी प्रदेश,क्षेत्र एवं जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता तथा कार्यकर्ता गांव-नगर बूथ पर प्रवास करेगें तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार की सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण की योजनाएं तथा विकसित भारत का विजन लेकर गांव-नगर मुहल्लों,मजरो, टीलो, चौपालो तथा बूथों पर चर्चा करेंगे।
श्री तिवारी ने कहा कि संगठन व विचारधारा के विस्तार की सतत प्रक्रिया है और संगठन के विभिन्न अभियान व कार्यक्रम लक्ष्य को प्राप्त करने का माध्यम है। हर बूथ, हर क्षेत्र में संगठन की मजबूती में गांव चलो अभियान नींव का पत्थर साबित होगा। यह अभियान मिशन 2024 में बड़ी विजय का आधार बनेगा।
उन्होंने कहा कि गांव चलो अभियान में प्रत्येक प्रवासी कार्यकर्ता 24 घंटे प्रवास करेंगे,ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम स्तर पर तथा नगरीय क्षेत्रों में बूथ स्तर पर प्रवासी कार्यकर्ता प्रवास करेंगे। सक्षम कार्यकर्ता गांव एवं नगर मे प्रवास के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से सम्पर्क, बूथ समितियों तथा पन्ना प्रमुखों से संवाद, घर-घर सम्पर्क करते हुए विकसित भारत का विजन तथा देश में परिवर्तन के कारकों के साथ प्रवास के दौरान चर्चा करेंगे।
लोकसभा प्रभारी श्री तिवारी ने कहा कि सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के साथ राष्ट्र की सुरक्षा व विश्व में भारत के बढ़ते हुए सम्मान से राष्ट्र का यशोगान लेकर गांव में सम्पर्क व संवाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष नकारात्मक राजनीति कर रहा है और अपनी वंशवादी, जातिवादी, भ्रष्टाचारी तथा तुष्टिकरण की राजनैतिक विरासत को सहेजने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है। उन्होंने कहा जिन संकल्पों को लेकर भारतीय जनता पार्टी जनता के बीच पहुंची, ऐसे सारे संकल्पों को मोदी सरकार व योगी सरकार ने पूरा किया है। हमें गांव-गांव तक पहुंचकर हर घर की दहलीज पर दस्तक देकर भाजपा सरकार की योजनायें भी पहुंचानी है और विपक्ष के हर विघटनकारी मंसूबे को ध्वस्त भी करना है।
उन्होंने कहा कि गांव चलो-नगर अभियान बूथ स्तर पर लोगों से सीधे जुड़ने का माध्यम बनेगा और केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं के साथ आत्मनिर्भर भारत, विश्व का नेतृत्व करने वाले भारत, चन्द्रमा तथा सूर्य को मापने वाला भारत, सांस्कृतिक, आर्थिक, सामरिक सार्मथ्यवान भारत के साथ जनसंवाद का माध्यम बनेगा।
कहा कि गांव-नगर चलो अभियान व्यापक ग्राम एवं नगर सम्पर्क व जनसम्पर्क का अभियान है। आगामी 4 फरवरी से प्रारम्भ हो रहे अभियान में प्रत्येक व्यक्ति से सम्पर्क, प्रत्येक लाभार्थी से सम्पर्क करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी तथा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व की भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा करना है तथा राजनैतिक दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ लिए गए सरकार के निर्णयों पर भी संवाद करना है। अभियान के तहत नगरीय क्षेत्र में बूथ संयोजक व बूथ प्रवासी तय किये गये हैं जो डोर टू डोर-मैन टू मैन कनैक्टिविटी की माइक्रोप्लानिंग पर काम करेगें। प्रवास के दौरान स्वच्छता अभियान, शहीदों के परिजनों का सम्मान, खिलाड़ियों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों सहित विभिन्न कार्य क्षेत्रों से जुडे़ लोगों से सम्पर्क करना है।

भारतीय जनता पार्टी की गाँव-नगर चलो अभियान : रायबरेली भाजपा

श्री तिवारी ने कहा कि अभियान के तहत नमो एप पर विकसित भारत एम्बेसडर बनाने का भी काम करना है। भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पत्रक लेकर हर घर की चौखट तक पहुंचना है।आज रायबरेली नगर पूर्वी की मण्डल कार्यशाला में मण्डल अध्यक्ष अभिषेक वर्मा,पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सुशील शर्मा एवं अजय त्रिपाठी,लोकसभा विस्तारक श्री कामतानाथ,जिला महामंत्री श्री अमरेश मौर्या,जिला मंत्री श्रीमती कृष्णा चौधरी एवं विवेक शुक्ला,सहित अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp