राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी का जनपद में हुआ आगमन

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी का जनपद में हुआ आगमन

दीपेंद्र सिंह (सम्पादक)

रायबरेली

जिला महिला अस्पताल जिला कारागार वन स्टाप सेंटर और आईटीआई वृद्ध आश्रम का किया निरीक्षण महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए दिए निर्देश राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ममता कुमारी का आगमन जनपद में हुआ। महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं की स्थिति जानने के लिए उन्होंने जिला महिला अस्पताल जिला कारागार आईटीआई वृद्धाश्रम और वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण किया।

जिला महिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य उपचार के लिए आई हुई महिलाओं से मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी वार्डों में जाकर मातृ-शिशु योजनाओं की लाभार्थियों से बातचीत की। इसके अतिरिक्त उन्होंने लेबर रूममेडिसिन कक्ष और अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। सीएमएस डॉ निर्मला को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी मरीज यदि अस्पताल में आता है तो उसकी काउंसलिंग अवश्य की जाए। स्वास्थ्य सेवा पुण्य का काम है। जिला महिला अस्पताल में दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति उन्होंने संतोष व्यक्त किया।

जिला कारागार में महिला बंदियो की स्थिति जानने के लिए उन्होंने अधीक्षक हर्षिता मिश्रा के साथ वार्डों में जाकर महिलाओं का हाल-चाल पूछा। उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा। कहा कि कारागार केवल सजा देने के लिए नहीं है बल्कि इसे सुधार गृह के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने कारागार अधीक्षक को निर्देश दिया कि महिला बंदियों को समय-समय पर स्वास्थ्य उपचार दिया जाए। साथ ही उन्हें रोस्टर चार्ट के अनुसार ही पौष्टिक भोजन दिया जाए।

वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने अब तक आई हुई पीड़िताओ के संबंध में हुई कार्यवाही की जानकारी ली। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा को निर्देश दिया कि वन स्टाफ सेंटर के रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। यहां पर साफ सफाई बिजली पानी और मेडीसिन के साथ कानूनी जानकारी देने के लिए संबंधित कर्मचारी रखा जाए। सुरक्षा गार्ड की भी तैनाती की जाए।

आईटीआई स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण करते हुए उन्होंने वृद्धोजनो की स्थिति जानी और उन्हें दिए जाने वाले सुविधाओं की गुणवत्ता परखी। उन्होंने जिला प्रोवेशन अधिकारी को निर्देश दिया कि आश्रम में वृद्ध जनों को पौष्टिक आहार ही दिया जाए। साथ ही यहां पर उनके मनोरंजन और भजन कीर्तन के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए श्रीमती ममता कुमारी ने डीएम-एसपी संग बचत भवन में की बैठक महिलाओं को पंचायत से पार्लियामेंट तक पहुंचाने का हो प्रयास: ममता कुमारी

 

इसके उपरांत उन्होंने बचत भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकर कर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल से महिलाओं की समस्याओं के निराकरण में हुई कार्यवाहियों की समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि महिलाओं से संबंधित जो भी केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं चलाई जा रही है उनको धरातल पर समय से लागू कराया जाए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबंधित मामलों में शीघ्र कार्रवाई की जाए। जिससे कि महिला अपराधों में कमी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा नए कानून बनाये गए है । कहा कि जिला कारागार में महिला बंदियों को कौशल प्रशिक्षण भी दिया जाए। जिससे कि सजा उपरांत वह अपने नए जीवन की शुरुआत कर सकें। उन्होंने कहा कि कारागार में महिलाओं योग शिक्षा भी दी जाए साथ ही उनकी चिकित्सा संबंधी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। वृद्धा आश्रमों में रह रहे वृद्ध जनों के मनोरंजन भोजन पानी दवा साफ सफाई का ध्यान रखा जाए।सभी वृद्ध आश्रमों में नर्स की नियुक्ति की जाए जिससे कि उन्हें समय से दवाई दी जा सके। इसके अतिरिक्त निर्वाचन के समय वृद्ध जनों को मतदान की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कहा कि कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि महिलाओ को पंचायत से पार्लियामेंट तक पहुचाया जा सके। आज के समय में महिलाएं किसी से भी पीछे नहीं है। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि महिलाएं अब हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं और अपनी योग्यता से सभी को प्रभावित कर रही है। देश- दुनिया का उत्थान तभी संभव है जब महिलाओं का उत्थान होगा।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नवीन सिंह अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रफुल्ल त्रिपाठी जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी पन्नालाल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र सिंह एसीएमओ अरविंद के अतिरिक्त जिला प्रोबेशन विभाग के सभी कर्मचारियों का उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp