स्मार्टफोन पाकर खिल उठे विद्यार्थी 

स्मार्टफोन पाकर खिल उठे विद्यार्थी 

(दीपेंद्र सिंह संपादक)

रायबरेली

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी स्मार्टफोन/ टैबलेट वितरण योजनान्तर्गत स्थानीय फिरोज गांधी कॉलेज रायबरेली में आज दिनांक 01/08/2024 को कालेज प्रबंधमंत्री इंजी. अतुल भार्गव व कालेज प्राचार्य प्रो मनोज कुमार त्रिपाठी के कर कमलो से परास्नातक मनोविज्ञान अर्थशास्त्र संस्कृत व बी. एस. सी. के छात्र/ छात्राओं को टेबलेट वितरण कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई।

परास्नातक मनोविज्ञान के छात्र छात्राओ को स्मार्टफोन/ टैबलेट वितरण डा शामिनी श्रीवास्तव डॉ सोनम डा विष्णु शरण डा शुभम खरवार डॉ आजेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया। अर्थशास्त्र विभाग के परास्नातक छात्रों को स्मार्टफोन टैबलेट वितरण प्रो अरविंद प्रकाश  प्रो शैलेन्द्र त्रिपाठी द्वारा तथा संस्कृत विभाग के परास्नातक के विद्यार्थियों को स्मार्टफोन टैबलेट वितरण डॉ विभा मिश्रा प्रो संजय सिंह व डॉ दब्बे भारती आदि द्वारा किया गया। बी. एस. सी. के छात्र / छात्राओ को स्मार्टफोन डॉ पुनीत गुप्ता डा धनंजय सिंह डॉ गुलाब सिंह डा बिजेंद्र आदि प्रोफेसर्स व तकनीकी सहायक शुभांषी व अरविंद कुमार आदि द्वारा स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर मनोज कुमार त्रिपाठी ने यह भी सूचना दी की अन्य विभागों के छात्राए अपने विभाग से संपर्क स्थापित कर अपने स्मार्टफोन वितरण की तिथि सुनिश्चित करके अपना टैबलेट/ स्मार्टफोन शीघ्र प्राप्त कर लें।-डा आजेन्द्र प्रताप सिंह मीडिया प्रभारी फीरोज गांधी कालेज रायबरेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp