नगर पालिका परिषद के खिलाफ अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का जोरदार प्रदर्शन

नगर पालिका परिषद के खिलाफ अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का जोरदार प्रदर्शन

(दीपेंद्र सिंह सम्पादक)

रायबरेली

उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा नगर अध्यक्ष केके गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष नगर पालिका परिषद के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सोपा प्रदेश युवा अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि लगभग 1 वर्षों से मुख्य बाजारों की सड़कों का बुरा हाल है जिस पर चलना मुश्किल है आए दिन स्कूली बच्चे राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं  मधुबन क्रॉसिंग से रामकृपाल चौराहे तक की रोड पुरी खस्ता हाल है‌।

निकट मधुबन मार्केट सूरज चक्की से सिटी मोंटेसरी स्कूल तक की रोड वा नाली लगभग 20 वर्षों से बनाई नहीं गई सीवर का पानी सड़कों पर बहता रहता है जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा ने बताया कि बैलीगंज के पास आंध्र बैंक के निकट सड़क तालाब बन गई है  बाटा शू कंपनी से सब्जी मंडी रोड पर गड्ढा युक्त सड़क के साथ जल भराव बना रहता है जिसके कारण उपभोक्ता बाजारों में आ नहीं रहा  नगर अध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि। कैपरगंज से मिलन सिनेमा रोड की सड़क कई वर्षों से खराब पड़ी है और कई जगह सीवर चौक हो रहे हैं जिनकी और नगर पालिका परिषद बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही  जिलाधिकारी महोदय ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने का आदेश दिया इस मौके पर जिला संरक्षक महेंद्र अग्रवाल नगर महामंत्री अब्दुल वाहिद कोषाध्यक्ष शकील अहमद वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीके रावत गुरु तेग बहादुर मार्केट अध्यक्ष हरभजन सिंह छाबड़ा सोना सिंह मोहित गुप्ता  नगर युवा अध्यक्ष दिलदार रायनी विक्की सिंह नगर उपाध्यक्ष दोस्त मोहम्मद राइनी  शिवेंद्र सिंह सहित सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp