अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा जल सेवा अभियान ।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा जल सेवा अभियान ।

दीपेंद्र सिंह (सम्पादक)

आज दिनांक 1 जून उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रायबरेली एवं समाजसेवी व्यापारी मोहम्मद इश्तियाक के सहयोग से शहर के प्रमुख स्थान पर जहां पर पीने के पानी की व्यवस्था नहीं थी मंडल द्वारा निशुल्क पियाऊ लगाया गया |

मंडल के पदाधिकारी के संज्ञान में आया कि इस भीषण गर्मी में शहर के कई स्थानों पर गरीब तबके के लोगों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था नहीं थी इसको देखते हुए आज 1 जून कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता द्वारा प्यासे को जल पिलाकर जल सेवा का अभियान मंडल द्वारा शुरू किया गया |

जिसमें घंटाघर सराफा मार्केट सिविल लाइन पर आज प्याऊ लगाया गया अन्य स्थानों को चिन्हित करके यह अभियान आगे बढ़ाया जाएगा जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा नगर अध्यक्ष केके गुप्ता ने कहा कि हमारा संगठन निरंतर शहर की समस्याओं की ओर ध्यान रखते हुए कार्य करता  है, वरिष्ठ जिला महामंत्री संदीप शुक्ला जिला युवा अध्यक्ष पंकज प्रजापति ने कहा कि मंडल द्वारा प्रत्येक वर्ष 1 माह के लिए जल सेवा का कार्य चलाया जाएगा कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला संरक्षक महेंद्र अग्रवाल जिला वरिष्ठ महामंत्री संदीप शुक्ला महामंत्री प्रभाकर गुप्ता जिला युवा अध्यक्ष पंकज प्रजापति नगर युवा अध्यक्ष दिलदार राइनी नगर कोषाध्यक्ष मोहम्मद शकील वकील अहमद उपस्थित रहे |

स्वावलंबी भारत अभियान 

यह भी देखें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp